फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo overturns after being hit by tractor, five girl students injured

Farrukhabad News: ट्रैक्टर का कट मारने पर टेंपो पलटा, पांच छात्राएं घायल

Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns after being hit by tractor, five girl students injured
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में कट मार दिया। इससे उसमें सवार पांच छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। छात्राएं जेएनएम की क्लास लेकर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव महादेवरा निवासी सर्वेश पाल की पुत्री अंजू पाल, छिबरामऊ के मोहल्ला काली मठिया निवासी विपिन की पुत्री अंशिका उर्फ मुस्कान, छिबरामऊ के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी मनोज की पुत्री श्रद्धा, फर्रुखाबाद के जहानगंज थाने के गांव चकेनगला निवासी आदेश शाक्य की पुत्री अर्पणा शाक्य व घाटमपुर निवासी सरनाम की पुत्री रुचि समेत छह छात्राएं शनिवार शाम करीब साढे़ तीन बजे बघार के पास स्थित स्कूल से टेंपो से घर लौट रही थीं। छात्राएं जेएनएम का कोर्स कर रही हैं।
विज्ञापन

जहानगंज से कुछ पहले टेंपो में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कट मार दिया। इससे टेंपो सड़क पर पलट गया। सभी छात्राएं दब गईं। आसपास के लोगों ने छात्राओं को बाहर निकालकर पांच के अधिक चोटें होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी देर शाम अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। तीन छात्राओं के अधिक चोट बताई जा रही है। जबकि दो छात्राएं इलाज कराने के बाद घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed