{"_id":"629f988b396c0241496411d1","slug":"tempo-farrukhabad-news-avaidh-stand-farrukhabad-news-knp7011648145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे चुकाएं किस्त, पुलिस नहीं चलने दे रही टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे चुकाएं किस्त, पुलिस नहीं चलने दे रही टेंपो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में वाहन का पंजीयन कराने, परमिट लेने व टैक्स जमा करने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस टेंपो नहीं चलने दे रही है। इससे परेशान चालकों ने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेजकर पंजीयन निरस्त कराने की मांग की है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरी गेट निवासी टेंपो चालक अशोक कुमार व उनके साथी चालक जितेंद्र, धर्मवीर, राजू, अरमान लालगेट से पांचाल घाट व चिलसरा से रमापुर तक टेंपो चलाते हैं। सभी ने टेंपो फाइनेंस कराकर खरीदे हैं। सभी टेंपो एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। उनका टैक्स जमा कर परमिट भी जारी कराए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध टेंपो स्टैंड के संचालन व सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
ट्रैफिक पुलिस अब टेंपो को रोक कर चालान कर रही है। जबकि उनके पास उस मार्ग का परमिट है। टेंपो सड़क पर न चलने से वह लोग फाइनेंसर को किस्त नहीं दे पा रहे हैं। चालकों ने अपनी पीड़ा जाहिर कर मुख्यमंत्री व डीएम संजय कुमार सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। टेंपो चालकों ने मांग की है कि अगर उनके टेंपो नहीं चलने दिए जा रहे हैं तो पंजीयन निरस्त कर वाहन फाइनेंसरों को सुपुर्द कर दिए जाएं।