{"_id":"576ae82d4f1c1b5964b48e71","slug":"tempo-drivers-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेंपो चालकों ने की हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालकों ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते टेंपो चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुलिस के उत्पीड़न, छह सवारियों की पाबंदी और आगे की सीट हटवाने के विरोध में बुधवार को शहर के टेंपो चालकों ने हड़ताल कर विरोध जताया। टेंपो एसोशिएसन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अगुवाई में टेंपो चालक कलक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को 12 सूत्री ज्ञापन देकर समस्या समाधान कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या दूर नहीं कराई गई तो 29 जून से चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
पुलिस के अभियान को लेकर आक्रोशित टेंपो चालकों ने बुधवार की सुबह जिला अस्पताल रोड के पास टेंपो को खड़ा कर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में शामिल चालक सुनील, अवधेश, संजय, मोनू, विनोद, मुकेश, रजत, रिंकू, दीपू, अवधेश, प्रदीप और बबलू आदि ने फतेहगढ़ से लौट रहे टेंपो को रोककर सवारियां उतार टेंपो खड़ा करवा लिया। इसके बाद एसोशिएसन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता सर्मथकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर चालकों ने नारेबाजी कर पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली और सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। चालकों ने बताया कि पुलिस ने टेंपो के आगे वाली सीट को कटवा दिया है। इसके साथ ही टेंपो में छह सवारियाें की पांबदी लगा दी है। उनका कहना है कि छह सवारियों से उन लोगों का खर्च नहीं निलकता। टेंपो मालिक 300 रुपये लेते हैं। इसके अलावा गाड़ी का चालान और टूट-फूट की जिम्मेदारी भी चालकों की होती है।
विज्ञापन
ऐसे में उन लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। आगे की सीट कटने से प्रति चक्कर एक सवारी का नुकसान होगा। एसोशिएसन अध्यक्ष ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वसन दिया है कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा।