{"_id":"5ed930778ebc3e903c17f3e3","slug":"tempatreture-gets-down-in-farrukhabad-uttar-pradesh-farrukhabad-news-knp563756460","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं संग रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं संग रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में दो दिन से हो रही चटख धूप के बाद गुरुवार को मौसम ने एकदम करवट ले ली। आसमान बादलों से घिरा रहा और चली पुरवाई हवा संग बरसे रिमझिम पानी से मौसम सुहाना हो गया। लोग घरों से छतरी लेकर निकले। तमाम लोगों ने छतों पर मौसम का लुत्फ उठाया। बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
गुरुवार सुबह से ही पुरवाई हवा चलने लगी। इसी के साथ आसमान में छाए घने बादलों से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन पानी की बौछार लगातार गिरती रही। पानी से किसानों की फसलों को फायदा हुआ, तो आम जनमानस को गर्मी से राहत मिली।
बाजारों में लगभग सन्नाटा सा पसरा रहा। कुछेक कामकाजी लोग छतरी लेकर खरीदारी करने निकले। गर्मी से परेशान महिलाओं ने छतों पर पनी की फुहार का लुत्फ उठाया। शहरों में सड़कों और गलियों में किचकिच से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक रिमझिम पानी बरसता ही रहा।