{"_id":"646678a2b5b91c308d0554db","slug":"teenager-killed-in-collision-with-tempo-farrukhabad-news-c-12-1-240542-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी संजीव यादव खेती करते है। उनका पुत्र नेकसे (14) बुधवार की भोर खेत पर काम करने गया था। करीब सात बजे नेकसे साइकिल से घर वापस आ रहा था। गांव के पास अमृतपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें नेकसे गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक टेंपो को तेजी से भगा कर ले गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन नेकसे को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों विलाप करने लगे। पिता संजीव, मां किरण देवी, भाई देवेश, सचिन, बहन ललिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी की। एसओ सत्य प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।