फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager hangs himself in state juvenile protection home, critical

Farrukhabad News: राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में किशोर ने लगाया फंदा, गंभीर

Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager hangs himself in state juvenile protection home, critical
फोटो-43 लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर से जानकारी करते जिला प्रोबेशन अ​धिकारी अनिल चंद्र
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जखा स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में शनिवार रात करीब आठ बजे एक बाल अपचारी बाथरूम में तौलिया के फंदे से लटक गया। कर्मचारियों ने उसे उतारकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर चोरी के मामले में एक माह पूर्व यहां आया था। साथी को तीन दिन पूर्व जमानत मिलने के बाद से वह तनाव में था।
विज्ञापन


मैनपुरी से चोरी के मामले में एक माह पूर्व दो किशोरों को राजकीय संप्रेक्षण गृह जखा में भेजा गया था। तीन दिन पूर्व एक किशोर को जमानत मिल गई थी। इससे वह छूट गया था। उसके बाद आया दूसरा 16 वर्षीय किशोर तबसे तनाव में था। शनिवार शाम भोजन करने के बाद सभी बाल अपचारी कमरों में चले गए थे। इस बीच रात करीब आठ बजे किशोर बाथरूम में चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर उसके साथी अपचारी उसे देखने गए तो वह वहां तौलिए के फंदे से लटका था।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया तो संप्रेक्षण गृह कर्मियों ने तुरंत पहुंचकर उसे फंदे से उतारा और लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचे संप्रेक्षण गृह सहायक शिवशंकर ने बताया कि किशोर खाना खाने के बाद कमरे में गया। इसके बाद निकलकर बाथरूम में चला गया था वहां फंदा लगा लिया। अधिक कुछ नहीं बता सकते। प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से किशोर का हाल जाना। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व साथी की जमानत होने के बाद से किशोर परेशान था। इसके चलते ही उसने ऐसा कदम उठाया है। लापरवाही के मामले में राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक विकास कुमार के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed