{"_id":"5ff5b2bc8ebc3e2f24766e66","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-knp604228291","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
नवाबगंज। एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि फाइलेरिया की दवा खाने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। गांव के आठ अन्य लोगों की भी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें निजी डॉक्टर से दवा दिलाई।
थाना क्षेत्र के गांव घुमइया रसूलपुर में मंगलवार शाम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गार्गी देवी व आशा जतन देवी ने लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई थी। इसके बाद गांव के राजेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री रूपा, शबनम(20) पुत्री श्याम सिंह, शांती देवी(44) पत्नी रामशंकर, चंचल(6) पुत्री रामबाबू, लाली (28) पत्नी दिनेश, नन्हें (14), प्रियांशु(9) पुत्री नीरज, रामसिया देवी (46) पत्नी बेचेलाल, प्रसून (4) पुत्री नीरज की हालत बिगड़ गई।
इन लोगों को उल्टियां होने लगीं। परिजन इन्हें निजी डॉक्टरों के पास ले गए। रूपा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे शहर ले जाने सलाह दी। परिजन उसे शहर के अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह राजेश ने थाने पहुंचकर पुत्री की तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाकी लोगों की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
फाइलेरिया की दवा से नहीं हो सकती मौत
सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के लिए गांव में टीम भेजी है। फाइलेरिया की दवा से किसी की मौत नहीं हो सकती है। बाकी लोग कैसे बीमार हुए, टीम जांच कर यह बात स्पष्ट करेगी।