{"_id":"652ed0af2859a121130e8496","slug":"teenager-dies-due-to-collision-with-pickup-report-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-4147-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, रिपोर्ट
विज्ञापन
कमालगंज। कोटेदार के यहां से राशन लेकर घर जा रहा किशोर पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी मोहम्मद सज्जाद का 13 वर्षीय पुत्र शकीम सोमवार सुबह करीब 10 बजे ईशापुर गया था। शकीम ईशापुर के कोटेदार के यहां से राशन लेकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में शिव मंदिर के पास पीछे की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने शकीम के टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन किशोर को घायल अवस्था में जिला मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मोहम्मद सज्जाद ने पिकअप के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। (संवाद)