फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager died due to suffocation, assault with family members

Farrukhabad News: किशोर की दम घुटने से हुई मौत, परिजनों संग मारपीट

Thu, 09 May 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teenager died due to suffocation, assault with family members
फर्रुखाबाद। एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में फंदा लगने से दम घुटने से मौत होना पाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर किशोर के ननिहाल वालों ने परिजनों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक मारपीट करने वाले भाग गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के जसमई दरवाजा निवासी विकास दुबे के पुत्र आयुष दुबे(17) का शव मकान की दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में मंगलवार शाम मिला था। पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि ननिहाल पक्ष के लोगों ने विकास दुबे पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। उसमें मौत का कारण फंदा लगने से दम घुटने से मौत होना पाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर आयुष के ननिहाल वालों ने विकास दुबे और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर फतेहगढ़ थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भागने में सफल रहे। परिजन आयुष का शव लेकर चले गए। फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

----------
मकान कब्जाने में एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला चीनीग्रान निवासी मोहम्मद आफताब ने कादरीगेट थाने में खतराना मुहल्ला निवासी अंकुर मिश्र व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उनका एक मकान हसनबाग नरायनपुर में है। अंकुर उस पर कब्जा करने के लिए दबंगों के साथ पहुंचा। सामान बाहर फेंक दिया। उनके पुत्र मोहम्मद शहाब के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed