फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager commits suicide by hanging herself

Farrukhabad News: किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 04 Jul 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging herself
फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने घर में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। पिता ने पड़ोसी के रिश्तेदारी युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेमी से मिलने के दौरान पिता के देख लेने से शर्मिंदा होकर जान देने की बात मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी 14 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से कुछ दरी पर खेत में गई थी। काफी देर तक वापस घर न पहुंचने पर वह उसकी तलाश में खेत की ओर गए। वहां पड़ोसी का रिश्तेदार जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रठौरा निवासी युवक बेटी से हाथापाई कर रहा था। यह देख उसने युवक को ललकारा तो उसके साथी भाग गए। युवक को उसने दबोच लिया लेकिन वह हाथापाई कर भाग गया। उसका अंगोछा उसके हाथ में रह गया। बेटी भागकर घर चली गई। वह परिजन के साथ आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर शिकायत करने गए। उन्होंने उनके साथ हाथापाई की। वहां से परिजन के साथ वापस घर पहुंचा और खिड़की से झांककर देखा तो किशोरी कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी थी। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन ने खिड़की तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला और पुलिस के सामने शव उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन




पिता का कहना है कि घटनास्थल से पुलिस ने शौच का लोटा और आरोपी युवक की सिगरेट बरामद की है। फाॅरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था। किशोरी को उसके पिता ने युवक के साथ देख लिया था। इसके चलते ही उसने फंदा लगाकर जान दी है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed