फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenage girl burnt in fire dies during treatment

Farrukhabad News: आग से झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl burnt in fire dies during treatment
कमालगंज। 27 दिन पूर्व चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गांधी नगर भटपुरा निवासी मनोज कुमार की 14 वर्षीय पुत्री पारुल 24 मार्च की दोपहर घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। कपड़ों में आग लग जाने से वह गंभीर रुप से झुलस गई थी। परिजन आनन-फानन में पारुल को सीएचसी ले गए थे। जहां हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


किशोरी का 80 प्रतिशत से अधिक शरीर जल जाने से हालत गंभीर बनी थी। परिजनों ने फर्रुखाबाद स्थित निजी अस्पताल से उपचार कराया था। करीब 10 दिन पहले किशोरी को परिजन घर ले आए। जहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार रात पारुल ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। मां आरती, भाई मानव व बहन अंशिका शव के पास बिलखने लगे। रविवार सुबह परिजनों ने गांव के सामने स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें किशोरी की मौत के संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed