फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Team will investigate the case of land grab of bus stand

Farrukhabad News: बस अड्डा की जमीन कब्जाने मामले की जांच करेगी टीम

Fri, 08 Mar 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Team will investigate the case of land grab of bus stand
फर्रुखाबाद। बस अड्डा की जमीन पर कब्जे के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम बना दी। उनसे तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कमेटी में तहसीलदार, ईओ, एआरएम व विनियमित क्षेत्र के जेई को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा के पूर्वी गेट पर कई दशक से चल रहे होटल को विनियमित क्षेत्र के जेई और ईओ ने टीम के साथ पहुंचकर गिरा दिया था। परिवहन निगम ने इस भूमि पर कैंटीन के लिए ठेका देकर नापजोख भी करवा दी। जब ठेकेदार दुकान बनाने सामान लेकर पहुंचा, तो एसडीएम सदर के मौखिक निर्देश पर कादरीगेट थाना पुलिस ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

उसी रात ढाबा संचालक ने दोबारा काउंटर लगाकर कब्जा कर लिया। इस मामले में ठेकेदार रानू शर्मा ने अधिकारियों को पत्र देकर समस्या समाधान की मांग की थी। एक मार्च के अंक में अमर उजाला ने, दबंगों के अतिक्रमण से त्रस्त ठेकेदार नहीं खोल पा रहा कैंटीन, शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इस मामले को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने खबर का संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम सदर गजराज सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बना दी। तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, ईओ नगर पालिका विनोद कुमार, रोडवेज एआरएम और विनियमित क्षेत्र के जेई सदस्य बनाए गए। तीन दिन में जांच आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि नगर पालिका पहले ही भूमि परिवहन निगम की होना मान चुकी है।
------------
ईओ ने माना- परिवहन निगम की है जमीन
फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी ठेकेदार रानू शर्मा ने 28 फरवरी को मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। उसके जवाब में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने पांच मार्च को पत्र दिया। इसमें कहा कि पालिका सर्वेयर की आख्या के अनुसार की गई शिकायत पर परिवहन निगम की भूमि पर संचालित अवैध होटल (ढाबा) को विनियमित क्षेत्र एवं पालिका की टीम हटवा चुकी है। भूमि परिवहन निगम के अधिकार क्षेत्र में है। लिहाजा हर तरह का आवंटन परिवहन निगम ही करेगा। (संवाद)

------
तीन साल पहले गिराई गई थी पक्की दुकान
फर्रुखाबाद। जिला प्रशासन ने जनवरी 2021 में रोडवेज बस अड्डा के बाहर बनी दो-दो मंजिला 33 दुकानों को गिरा दिया था। फिलहाल जिस भूमि पर विवाद चल रहा है। यहां भी पक्की दुकान बनी थी। सवाल उठता है कि उस समय प्रशासन की रिपोर्ट में यह परिवहन निगम की भूमि थी, तो अब विभाग को कब्जा लेने में दिक्कत क्यों आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed