फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teachers will give admission to children by knocking door to door

Farrukhabad News: घर-घर दस्तक देकर बच्चों को प्रवेश दिलाएंगे शिक्षक

Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teachers will give admission to children by knocking door to door
फर्रुखाबाद। शारदा अभियान (स्कूल हर दिन आएं) के तहत शिक्षक घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को चिन्हित करेंगे, जिन्होंने किसी न किसी वजह से स्कूल छोड़ दिया है। इन बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर उन्हें शिक्षित किया जाएगा। जनपद में दो चरणोें में यह अभियान चलेगा। हालांकि इस बार कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी लालजी यादव ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, स्टेट रिसोर्स पर्सन (एसआरजी) व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) समेत अन्य विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी शारदा अभियान में लगाई है। शिक्षक घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित करेंगे। बच्चों व उनके अभिभावकों को समझाकर उन्हें प्रतिदिन स्कूल बुलाएंगे।
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा व खदानों आदि में काम करने वाले बच्चों को भी चिह्नित किया जाएगा। शारदा अभियान प्रभारी व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नागेंद्र सिंह ने बताया कि पहला चरण 30 अप्रैल और दूसरा चरण जून-जुलाई में चलेगा। इस बार कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। पिछले साल करीब 1350 बच्चे आउट आफ स्कूल चिह्नित किए गए थे। इस बार भी इससे ज्यादा बच्चे चिह्नित करने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed