{"_id":"61cdf0fa16e3fd124b49ca12","slug":"teachers-learned-the-guru-to-teach-children-farrukhabad-news-knp672624630","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ाने के गुरु सीखे शिक्षकों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ाने के गुरु सीखे शिक्षकों ने
विज्ञापन
राजेपुर बीआरसी पर प्रशिक्षण लेतीं शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। राजेपुर स्थित बीआरसी पर चार दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को टिप्स दिए गए। शिक्षकों के दूसरे बैच को प्रशिक्षण अब 15 जनवरी से दिया जाएगा।
ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर में प्री-प्राइमरी से लेकर जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कविता के माध्यम से बच्चों को अपने परिवार, रिश्तेदारों की जानकारी के साथ गिनती, पहाड़े याद कराने के बारे में बताया गया है। फल, पेड़, पर्यावरण के साथ बारिश के बारे में जानकारी गतिविधि कराकर दी गई।
ट्रेनर योगेश दीक्षित, संदीप शुक्ला, अमरेश कुमार व अजय शुक्ला ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान योगेश दीक्षित ने पठन कौशल, लेखन, गतिविधि, भाषा का आंकलन कैसे किया जाएगा, इसके बारे में बताया। छोटे बच्चों को स्कूल लाने व पढ़ाई में उनका कैसे मन लगेगा, इसके बारे में कविता सुनाकर जानकारी दी।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि दूसरे बैच को प्रशिक्षण 15 जनवरी से दिया जाएगा। इस दौरान पवन यादव, रुचि शुक्ला, शिवांगी कुशवाह, वर्षा तिवारी, प्रतीक मिश्रा, संजय राठौर आदि रहे।