{"_id":"647f7e89bb4ccae1a205ca44","slug":"teachers-complaint-for-job-with-fake-records-farrukhabad-news-c-12-1-273101-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिक्षक की फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिक्षक की फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने की शिकायत
Wed, 07 Jun 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी अभिलेख तैयार कर बेसिक स्कूल में नौकरी पाने वाले शिक्षक के विरुद्घ बीएसए से शिकायत की गई। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जिला कन्नौज तहसील छिबरामऊ के गांव खानपुर कुर्मी निवासी रामसनेही ने बीएसए को शिकायती पत्र भेजा है। उसमें विकास खंड मोहम्मदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीघामऊ में कार्यरत सहायक अध्यापक पर फर्जी अभिलेख तैयार कर नौकरी करने का आरोप लगाया। कहा कि अध्यापक अपने विद्यालय से अक्सर गायब रहते हैं। दूसरे लड़कों को रखकर विद्यालय में शिक्षण कार्य कराते हैं। वह व्यापार और दलाली में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने बीएसए से शिक्षक आदित्य कुमार के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराकर फर्जी अध्यापक को नौकरी से निकालने की मांग की। बीएसए लाल जी यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।