{"_id":"64399eb3bc619005950ef694","slug":"teachers-apply-for-state-teacher-award-farrukhabad-news-c-12-1-180000-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षक करें आवेदन
Sat, 15 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 16 अप्रैल से शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई होगी।
शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों के आवेदन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए करवाएं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत अध्यापक 16 अप्रैल से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक जून से 30 जून तक जिला चयन समिति आवेदन पर विचार कर अभिलेखों का परीक्षण करेगी।
सत्यापन के बाद तीन नाम राज्य चयन कमेटी के पास भेजे जाएंगे। कमेटी एक जुलाई से 25 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए संस्तुति करेगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी लालजी यादव ने बताया कि शिक्षा निदेशक के आदेश से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।