फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   teacher,vetan,kanpur news,up news,farrukhabad news,sailery

फर्रुखाबादः नगर के 42 स्कूलों के 77 शिक्षकों को वेतन का करना होगा इंतजार

Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
teacher,vetan,kanpur news,up news,farrukhabad news,sailery
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के नगर में संचालित 42 परिषदीय विद्यालयों के 77 शिक्षकों को जून के वेतन के लिए इंतजार करना होगा। शिक्षकों की उपस्थिति संबंधी रिपोर्ट नगर शिक्षा अधिकारी ने समय से वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में नहीं भेजी है। इससे नगर क्षेत्र के इन शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर पे-रोल माड्यूल के माध्यम से शिक्षकों के वेतन का भुगतान ऑनलाइन किया जाता है। इसके लिए प्रत्येक माह की 28 तारीख तक शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन फीडिंग के साथ वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में बीईओ को ऑफलाइन भी देनी होती है। सत्यापन के बाद वेतन भुगतान होता है।
विज्ञापन

इस बार नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के 77 शिक्षकों की जून की उपस्थिति की ऑफलाइन रिपोर्ट नगर शिक्षा अधिकारी ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय नहीं भेजी। इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी छत्रपाल वर्मा ने नगर शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति की ऑफलाइन रिपोर्ट न आने से सत्यापन नहीं हो सका है। इससे वेतन भुगतान समय से नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के 42 विद्यालयों के 77 शिक्षकों को जून के वेतन के लिए इंतजार करना होगा। नगर शिक्षा अधिकारी राज नारायन कुशवाहा ने बताया कि उपस्थिति की ऑफलाइन रिपोर्ट वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को भेज दी है।

वित्त एवं लेखाधिकारी छत्रपाल वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र के शिक्षकों को छोड़कर अन्य ब्लाक के शिक्षकों का वेतन भेज दिया गया है। नगर क्षेत्र की रिपोर्ट अब मिली है। वेतन भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि शासनादेश के अनुसार प्रत्येक माह एक तारीख को वेतन मिलना चाहिए, लेकिन वेतन नहीं मिलता है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed