फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher sacked in fake degree of B.Ed.

बीएड की फर्जी डिग्री में शिक्षक बर्खास्त

Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teacher sacked in fake degree of B.Ed.
बीएड की फर्जी डिग्री में शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहे शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश बीईओ को दिए हैं। शिक्षक ने अभी तक विभाग से जो वेतन पाया है। उसकी रिकवरी भी कराई जाएगी।
कन्नौज जिले के गांव चपुन्ना निवासी सर्वेश कुमार ने वर्ष 2009 में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर नौकरी पाई थी। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय नकटपुर मोहम्मदाबाद में तैनात थे। नियुक्ति के दौरान डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री लगाई थी।
विज्ञापन

इस वर्ष में जारी हुई बीएड की कई डिग्रियां फर्जी हैं। इसकी एसआईटी जांच कर रही थी। जांच में शिक्षक सर्वेश की भी डिग्री फर्जी निकली। एसआईटी जांच रिपोर्ट आने के बाद बीएसए लालजी यादव ने सर्वेश कुमार को बर्खास्त कर दिया है। बीईओ मोहम्मदाबाद को शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक कराएंगे एफआईआर
फर्रुखाबाद। फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वाली वार्डन संध्या द्विवेदी व निधि गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश डीसी बालिका शिक्षा को दिया गया है। शुक्रवार को बीएसए लालजी यादव ने कमालगंज की वार्डन संध्या द्विवेदी और कायमगंज वार्डन निधि गुप्ता की फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने के मामले में उनकी सेवा समाप्त की थी।
दो दिन में सूचनाएं न दीं तो बीएसए का रुकेगा वेतन
फर्रुखाबाद। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने चार बिंदुओं पर दो दिन में बीएसए से सूचनाएं मांगी हैं। ऐसा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए से खंड शिक्षा अधिकारियों के संबद्धीकरण, बीईओ की एसीपी संबंधी, संबद्ध शिक्षकों और निलंबित किए गए शिक्षकों के संबंध में सूचनाएं मांगी थीं।
यह सूचनाएं जिले से स्कूल शिक्षा महानिदेशक को नहीं भेजी गईं। इस पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने नाराजगी जताई है और दो दिन में सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर बीएसए को वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
शासन ने मांगा खेलकूद खरीद का उपभोग प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में खेलकूद सामग्री खरीद के लिए वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने जिले में बजट भेजा था। इस धनराशि से प्रत्येक विद्यालय में खेलकूद सामग्री खरीदी जानी थी। किस-किस विद्यालय में खेल सामग्री खरीदी गई और किनमें नहीं खरीदी गई। इस संबंध में शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए से उपभोग प्रमाण पत्र मांगा है।

बच्चों को देने के लिए खाद्यान्न का होगा उठान
फर्रुखाबाद। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत लॉकडाउन अवधि का बच्चों को खाद्यान्न देने को जिला खाद्य विपणन अधिकारी को बीएसए ने खाद्यान्न का उठान करवाने को पत्र लिखा है।। प्राइमरी के प्रत्येक बच्चें को 76 दिन का 2.5 किग्रा गेहूं व 5.1 किग्रा चावल, जूनियर के प्रत्येक विद्यार्थी को 3.8 किग्रा गेहूं और 7.6 किग्रा चावल दिया जाएगा। यह शासन के आदेश पर बच्चों को बांटा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed