फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher dies due to fever, cough, sample taken

बुखार-खांसी से शिक्षक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लिया नमूना

Tue, 09 Jun 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies due to fever, cough, sample taken
शहर के मोहल्ला नया कोटा पार्चा में सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
बुखार-खांसी से शिक्षक की मौत, लिया गया नमूना
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कायमगंज के निजी स्कूल के शिक्षक की बुखार, खांसी से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए नमूना लिया। परिजनों को फिलहाल 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। शिक्षक को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भी भर्ती किया गया था।
शहर के नया कोटा पार्चा निवासी एक 50 वर्षीय शिक्षक कायमगंज के निजी स्कूल में पढ़ाते थे। चार दिन पहले उन्हें बुखार आया। सोमवार दोपहर बाद हल्की खांसी आई, जो शाम तक काफी तेज हो गई। रात करीब साढ़े 10 बजे परिजन और सेनापति मोहल्ला निवासी दोस्त बृजेश्वर शुक्ला लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

डाक्टर ने हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से जाते समय जहानगंज के पास उनकी हालत बिगड़ गई। कन्नौज के छिबरामऊ सीएचसी पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद विपुल शंकर दुबे और बृजेश्वर शुक्ला ने सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी। इसके बाद पहुंची टीम ने शव को सैनिटाइज करके नमूना लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों को 14 दिन तक घरों में ही रहने के निर्देश दिए। कहा कि किसी को भी दिक्कत होने पर तुरंत विभाग से संपर्क करें।
उनके दो पुत्र हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शव का स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा के लिए घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।

सूचना के साढ़े तीन घंटे बाद पहुंची टीम
बृजेश्वर शुक्ला ने सुबह छह बजे सीएमओ को सूचना दे दी थी। इसके बावजूद साढ़े नौ बजे टीम नमूना लेने पहुंची। इस दौरान कई अन्य लोगों ने भी अफसरों से संपर्क साधा, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed