{"_id":"62e5834c7e5fd412a90244f8","slug":"teacher-dies-after-being-hit-by-train-farrukhabad-news-knp7103691116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
विज्ञापन
राजकुमार के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। चलती ट्रेन से स्टेशन पर उतरते समय पहियों पर गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबकरोरी निवासी नरेंद्र दुबे का 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक था। वह शुक्रवार को किसी काम से फर्रुखाबाद आया था। रात को कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहा था। कालिंदी ट्रेन नीबकरोरी स्टेशन पर नहीं रुकती है। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचकर कुछ धीमी हुई तो राजकुमार उतरने लगा। अचानक वह ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन के कर्मचारी ने चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। राजकुमार की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी मौत से भाई जितेंद्र कुमार, मां मुन्नी देवी, पत्नी अर्चना रो-रोकर बेहाल हो गईं।