फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher and headmaster suspended in school demolition

स्कूल ध्वस्तीकरण में शिक्षिका व प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher and headmaster suspended in school demolition
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव याकूतगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन बिना आदेश ध्वस्त किए जाने में बीएसए ने शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसमें शिक्षिका भवन निर्माण प्रभारी रही थीं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय याकूतगंज भवन का निर्माण वर्ष 2008-09 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कराया गया था। इसका निर्माण कन्या प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका निकहत सुल्ताना ने कराया था। यह भवन अगस्त 2020 में कायाकल्प के दौरान बिना कंडम घोषित कराए ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर की जांच में तत्कालीन सचिव, पूर्व प्रधान, बीईओ, भवन प्रभारी व प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए थे। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई। इस मामले में अमर उजाला ने 15 नवंबर के अंक में पहले स्कूल भवन गिराया, अब जांच भी दब गई, शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने भवन प्रभारी रहीं शिक्षिका निकहत सुल्ताना और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक रुखसाना खान को निलंबित कर दिया है। भवन प्रभारी अमानक निर्माण कराने व प्रधानाध्यापिका पर भवन गिरने की सूचना न देने का आरोप है। स्कूल भवन ध्वस्तीकरण में दोषी ग्राम पंचायत सचिव, तत्कालीन प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों के कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed