{"_id":"6009bc288ebc3e2e750b2278","slug":"tappebaji-farrukhabad-news-knp607364294","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने किसान की जेब से उड़ाए 15 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने किसान की जेब से उड़ाए 15 हजार रुपये
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांव नगला धोबिया निवासी किसान समरपाल गुरुवार आलू बेचने के लिए सातनपुर मंडी आया था। उसने मंडी में सोलह हजार रुपये के आलू बेचे और वापस लौटते समय नवाबगंज तिराहे पर सात सौ रुपये का सामान खरीदा। बाकी रुपये उसने अपने पास रख लिए। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन लोगों ने समरपाल से अचरा गांव जाने का रास्ता पूछा।
समरपाल ने रास्ता बताया तो दोनों युवकों ने उसको बाइक पर बैठा लिया और रास्ता बताने के बाद वापस छोड़ने की बात कही। इस पर समरपाल बाइक पर बैठ गया। रास्ते में युवकों ने समरपाल की जेब से 15300 रुपये निकाल लिए। युवकों ने समरपाल को वापस वहीं उतार दिया। युवकों के जाने के बाद समरपाल ने देखा कि उसकी जेब काटकर रुपये निकाल लिए गए हैं।
समरपाल ने बाइक सवार दोनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों का हुलिया जानने के बाद कार्रवाई करने की बात कही। (संवाद)