{"_id":"698b890d73186c8ca10c7899","slug":"taking-a-pill-for-a-child-with-stomach-worms-can-cause-vomiting-and-stomach-pain-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-137238-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेट में कीड़े होने पर बच्चे को गोली खाने से हो सकती है उल्टी व पेट में दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेट में कीड़े होने पर बच्चे को गोली खाने से हो सकती है उल्टी व पेट में दर्द
फर्रुखाबाद। बच्चे के पेट में कीड़े होने पर एल्बेंडाजॉल गोली खाने से उल्टी व पेट में दर्द हो सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है और न ही भ्रमित हों। सीएमओ ने अपील की एक वर्ष से 19 वर्ष आयु तक के बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवाई एल्बेंडाजॉल जरूर खिलाएं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस राष्ट्रीय कार्यक्रम है। बच्चों के पेट में कीड़े होने पर वह शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर वह आंतों से खून चूंसते हैं। पेट के कीड़े मारने के लिए एक वर्ष से 19 वर्ष आयु तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाई जाती है। यह गोली सीधे कीड़े पर असर करती है। गोली खाने के बाद पेट के कीड़े मचलते हैं, इससे बच्चों को उल्टी भी आ सकती है और पेट में दर्द भी हो सकता है। इससे कोई भी अभिभावक न तो भ्रमित हो और न ही घबराएं। पेट के कीड़े मरने के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होगा और उसका किसी काम या पढ़ाई में मन लगेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन बच्चों के पेट में कीड़े होंगे, उन्हीं कुछ बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी होने से तबीयत बिगड़ी और प्राथमिक उपचार के बाद सभी सामान्य हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि एक-दूसरे को देखकर भी बच्चे मानसिक रूप से अस्वस्थ होने लगे थे। समझाने और प्राथमिक उपचार के कुछ देर बाद ही बीमार बच्चे स्वस्थ होकर खेलने भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।