फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tail water inaccessible

टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल

Fri, 22 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tail water inaccessible
सिंचाई महकमे ने खरीफ की फसल में सिंचाई के लिए रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
किसानों को नहर में 1 अक्तूबर तक पानी मिलेगा। रजबहा खिनमिनी, माइनर हरसिंहपुर, ज्यूनी व कनासी की टेल तक पानी पहुंचना इस बार भी मुश्किल है। ये बात सिंचाई महकमा खुद मानता है। इससे टेल के किनारे के किसानों को निजी नलकूपों के भरोसे ही रहना होगा। जिले में नहरों की लंबाई 144 किलोमीटर है। नहरों से 2865 हेक्टेयर रकबा की सिंचाई होती है। रजबहा त्योर, ललई,

खिनमिनी, माइनर विजयपुर,रुदायन,होतेपुर, कटिया, अमोघपुर, अमरौली, जौरा, रुटौल, पैथान, अल्लापुर, इजौर, जिराऊ, लुधइया, जयसिंहपुर, रजपालपुर, ज्यूनी, कनासी, शमसाबाद, मंझना, रोशनाबाद, वैरमपुर, विघौना, विचलैया से किसानाें को पानी मिलता है। नहर को डिमांड के मुताबिक पानी नहीं मिलता है। इससे रजबहा और माइनरों में पानी

का दबाव कम हो जाता है। इसके साथ ही दबंग किसान खांदी काट लेते हैं। सीधे कुलावे से भी जल हानि होती है। नहर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ही खरीफ  की सीजन में अलग-अलग रोस्टर में 52 से 109 क्यूसेक तक जल हानि का अंदेशा है। इससे रजबहा खिनमिनी, माइनर हरसिंहपुर, ज्यूनी, कनासी में टेल तक पानी पहुंचने की उम्मीद नहीं लग रही है।
 
नहरों में पानी का रोस्टर

28 मई, 4 जून, 11 जून, 18 जून, 25 जून, 2 जुलाई, 9 जुलाई,16 जुलाई, 23 जुलाई, 30 जुलाई, 6अगस्त, 13 अगस्त, 20 अगस्त, 27 अगस्त,3 सितंबर, 10 सितंबर, 17 सितंबर, 24 सितंबर, 1 अक्टूबर।
 
विभाग की टीम करेगी मॉनीटरिंग
सिंचाई महकमे के एक्सईएन एमएम सिंह ने बताया कि  खांदी कटान को रोकने के लिए निगरानी टीम बनाई है। यह नहरों व माइनरों की निगरानी करेगी। नहर की कटान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोशिश होगी कि टेल तक पानी पहुंचे। ताकि को किसानों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed