फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tahsildar's transfer fasting advocate

तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर अनशन पर बैठे अधिवक्ता

Tue, 09 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tahsildar's transfer fasting advocate

फर्रुखाबाद। तहसीलदार सदर के न्यायालय में शनिवार को हुई तोड़फोड़ के बाद अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार आरपी चौधरी के तबादले की मांग उठाई और निर्णय लिया कि स्थानांतरण न होने तक वह न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य न करने से राजस्व कार्य भी प्रभावित रहे। वहीं, तहसीलदार सोमवार को तहसील नहीं आए।

विज्ञापन


दयाशंकर तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए सभी एकजुट रहेंगे और धैर्य रखकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। तहसीलदार का स्थानांतरण होकर रहेगा। राहुल दीक्षित ने कहा कि तहसीलदार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और विभागीय दफ्तरों में दलाल हावी हैं। रविनेश यादव ने तहसीलदार के रहते न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने की बात कही।
विज्ञापन


जनार्दन राजपूत, संजीव शाक्य, संजय चावला ने भी तहसीलदार पर भड़ास निकाली। इस अवसर पर ओमप्रकाश दुबे, वेदप्रकाश अवस्थी, राजेश सक्सेना, राजेश कटियार, होशियार सिंह राजपूत, संतोष कुमार, नवीन कुमार, ध्रुव कुमार सक्सेना और राजीव शुक्ल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। तहसीलदार के न रहने से न्यायिक कार्य बाधित रहा। बैनामा, रजिस्ट्री कार्य वकीलों ने जारी रखा। वकीलों की हड़ताल से राजस्व को हानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन
अधिवक्ताओं के समर्थन में टैक्स बार एसोसिएशन भी कूद पड़ा है। सचिव रामजी बाजपेयी ने कहा कि तहसीलदार के विरोध में खड़े अधिवक्ताओं के साथ टैक्स बार एसोसिएशन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed