फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tahrir against three including madrasa operator

किसान सम्मान निधि के फर्जीवाड़ा में मदरसा संचालक सहित तीन के खिलाफ तहरीर

Thu, 11 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tahrir against three including madrasa operator
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अजीजलपुर में मदरसा छात्रों के नाम एटा में फर्जी पंजीकरण कराकर किसान सम्मान निधि हासिल कर ली गई। शिकायत पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जांच कराई तो मामला सही निकला। उप निदेशक कृषि ने मदरसा संचालक समेत तीन लोगों केेे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अजीजलपुर निवासी मुस्लिम खान की पत्नी हुस्नआरा बेगम ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि का पैसा उनके तीन बच्चों के खातों में आया है। पुत्र हस्सान, पुत्री शिफा व सुमरा बानों को चार किस्तें मिल चुकी हैं। डीएम ने उप निदेशक कृषि राजकुमार ने जांच कराई तो शिकायत सही निकली।
विज्ञापन

भूमिहीन बच्चों के खाते एटा जिले की एसबीआई की सराय अहगत शाखा में खाते खुलवाकर फर्जीवाड़ा किया गया। हुस्नआरा के बच्चे गांव के मदरसे में ही पढ़ते हैं। छात्रवृत्ति दिलाने का हवाला देकर मदरसा संचालक व दो अन्य लोगों ने बच्चों के अभिलेख लिए थे। उन्हीं के जरिये सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अन्य छात्रों का भी सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराया गया। उपनिदेशक ने गुरुवार देर शाम जहानगंज थाने में मदरसा संचालक व उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें 56 हजार रुपये फर्जीवाड़ा की बात कही गई है। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed