{"_id":"5e9340038ebc3e75d725cfcc","slug":"tableau-to-appeal-for-rescue-from-corona-farrukhabad-news-knp554923458","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकी निकाल की कोरोना से बचाव की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकी निकाल की कोरोना से बचाव की अपील
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को शहर में कोरोना की झांकी निकाल कर लोगों को जागरूक करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के उपाय बताने को झांकी निकाली गई। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाल समेत पुलिस बल कई मोहल्लों में घूमा। माइक से सभी को सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को कोरोना की बीमारी की भयावहता समझाने तथा उससे बचाव के उपाय बताने को एक झांकी निकाली। कोतवाली से शुरू हुई झांकी बूरावाली गली, खतराना, सधवाड़ा, नीबाचुअत, घुमना से चौक तक घूमी। इस दौरान एनाउंस कर रहे मटनलाल दुबे वायरस की ताकत और उससे जीतने को जज्बे की जरूरत बताते चल रहे थे।
कहा कि इससे जीतने का सबसे अच्छा उपाय है, सामाजिक दूरी है। कुछ दिनों की बात है, बाद में सब कुछ सही हो जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट मन्नीलाल गौंड, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय आदि साथ में घूमे। कोतवाल ने चौक पर कहा कि अब कोई भी बिना मॉस्क के घर से नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
अधीनस्थों से कहा कि वह नजर रखें कि कोई व्यक्ति बार-बार तो नहीं आ रहा है। उन्होंने आगाह किया कि किसी को भी बिना मतलब के परेशान न करें। लोगों की जरूरत को समझें और उसे पूरा करने का प्रयास करें।