फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspicious medicines found being sold without operator and pharmacist

Farrukhabad News: बिना संचालक व फार्मासिस्ट के बिकती मिलीं संदिग्ध दवाएं

Fri, 25 Oct 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Suspicious medicines found being sold without operator and pharmacist
फर्रुखाबाद। औषधि निरीक्षक ने गुरुवार को फतेहगढ़ में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान बिना बिल की संदिग्ध दवाएं बिकती मिलीं। एक मेडिकल स्टोर पर संचालक न फार्मासिस्ट न मिलने से दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना स्थित अभय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख तलब किए। बिक्री अभिलेख भी अपूर्ण मिले। रजिस्टर पर दवाओं का ब्योरा भी दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन

अन्य कमियां भी पाई गईं। इसके बाद वह दुबे मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां संचालक व फार्मासिस्ट नहीं मिले, जबकि मौके पर मौजूद विशाल द्वारा बिना रसीद दिए दवा बेची जा रही थी। एक्सपायरी दवाएं बिना उचित लेवल के भंडारित मिलीं। अन्य कमियां भी मिलने पर औषधि निरीक्षक ने कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए दवा की खरीद व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना फार्मासिस्ट दवा बेची गई या कलातीत दवाइयों का निस्तारण न किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बिना बिल की मिली संदिग्ध दवाएं झोलाछापों को बेचने जाने की आशंका है। दोनों संचालकों को नोटिस दिए हैं। दवा खरीद संबंधी अभिलेख न मिलने पर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed