फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspicions on killing of old man, police will investigate

वृद्ध की हत्या में करीबियों पर शक, विवेचना एटा पुलिस करेगी

Fri, 26 Mar 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Suspicions on killing of old man, police will investigate
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। एटा जिले के वृद्ध की हत्या में पुलिस को करीबियों पर शक है। गुरुवार को नहर पटरी के पास गेहूं के खेत में शव मिला था। निवर्तमान प्रधान की तहरीर पर कायमगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा थाना राजा का रामपुर को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

एटा जिले के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव नगला तुलई निवासी महेंद्र सिंह(62) का शव गुरुवार सुबह कायमगंज कोतवाली के गांव शिवरई वरियर के सामने गेहूं के खेत में मिला था। पुलिस ने निवर्तमान प्रधान की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की। शुरुआती जांच में पुलिस की शक की सुई महेंद्र के करीबियों पर टिकी है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां फेंका गया था। परिजनों का कहना है कि भूमिहीन महेंद्र बटाई पर खेती करते थे। चार पुत्र खेती में उनकी मदद करते थे। महेंद्र की किसी से रंजिश भी नहीं थी। राजा का रामपुर थाने के इंस्पेक्टर नरेश सिंह ने बताया कि उनके थाने में गुमशुदगी दर्ज है। हत्या का मुकदमा कायमगंज से ट्रांसफर हुआ है। यहां पहले से गुमशुदगी दर्ज है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed