फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suryadev hidden in the clouds, temperature stood at 08 degrees

Farrukhabad News: बादलों में छिपे सूर्यदेव, तापमान 08 डिग्री पर ठिठका

Mon, 30 Dec 2024 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Suryadev hidden in the clouds, temperature stood at 08 degrees
फर्रुखाबाद। सोमवार को दिन भर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट हुई। 08 डिग्री पर ठिठका तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी। शाम ढलते ही बाजार और सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। चौराहों-तिराहों पर रिक्शा चालक कंबल व शॉलों में ठिठुरने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

आसमान में घिरे बादलों के चलते सूर्यदेव नहीं दिखाई दिए। इससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 18 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री कमी दर्ज की गई। 8 डिग्री तापमान होेने से लोग ठिठुरते रहे। दिन भर हवाएं चलने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से किसी भी चौराहे, तिराहे पर अलाव नहीं दिखे। चौराहों-तिराहों पर रिक्शा चालक ठुरते दिखाई दिए। शाम ढलते ही लोग घरों की ओर चल दिए। सर्दी में ग्राहक न आने से दुकानदार दिन भर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
विज्ञापन

---------

आलू में झुलसा, सरसों में माहू रोग की आशंका से चिंता
कई दिन से आसमान में बादलों से घिरा है। धूप न खिलने से आलू और सरसों की फसलों उगाने वाले किसान बेहद चिंतित हैं। किसानों का मानना है कि यदि दो-तीन दिन सर्यदेव न दिखाई दिए, तो आलू में झुलसा रोग लगना शुरू हो जाएगा। यही नहीं सरसों में माहू रोग पैदा होने से पैदावार में बड़ी गिरावट होगी। जिले में आलू की फसल अधिक होने से किसानों ने रोग से बचाने के लिए झुलसारोधक दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। पिछैती आलू में दो और अगैती में चार पानी ही लग पाए हैं। यदि झुलसा रोग लगता है, तो बड़ा नुकसान होगा। कड़ाके की सर्दी में भी किसान खेत पर जाकर फसल की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सीएचसी में प्रसूताओं को हीटर न कंबल, ओढ़ रहीं घर की रजाई
माेहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूताओं को सर्दी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। लेबर वार्ड में रूम हीटर नहीं लगाए गए। गांव गैसिंगपुर भट्टा से पुत्रवधू अनुजा के साथ आईं ओमवती ने बताया कि अस्पताल में न ही कंबल मिला और न ही रूम हीटर की व्यवस्था है। वहीं बिलकिस बानो निवासी नगला झबरा सिरौली अपनी पुत्रवधू रेहाना को प्रसव के लिए लेकर आई थीं। उन्होंने बताया सर्दी बचाव के कोई इंतजाम नहीं है। जच्चा-बच्चा सर्दी में परेशान है। बेड पर चादर तक नहीं डाली गई। रजाई ओढ़े प्रसूता की फोटो खिंचते ही स्वास्थ्य कर्मी हरकत में आए। अपने कक्षों में लगे हीटर निकालकर प्रसूता के बेड के पास लगा दिए और बेड पर चादर बिछाकर कंबल भी दे दिए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बिजली न होने से रूम हीटर बंद थे। बिजली आते ही चालू कर दिए गए। कई प्रसूता अस्पताल के कंबल लेने से मना कर अपने घर की रजाई ही ओढ़ती हैं। बेड पर कंबल भी रखवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed