फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sunny but remain cold

धूप खिली लेकिन गलन ने कंपाया

Tue, 23 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sunny but remain cold
फर्रुखाबाद।  एक सप्ताह से पड़ रही सर्दी ने लोगों को हलकान कर दिया था।
विज्ञापन
पारा लुढ़कता जा रहा था।  मंगलवार को एकाएक मौसम ने करवट बदली। दोपहर को धूप निकल आई लेकिन गलन बरकरार रही। धूप निकलने से आलू किसानों ने राहत की सांस ली। कोहरे से आलू में झुलसा रोग की आशंकाएं बढ़ गई है। हालांकि धूप से ऐसी आशंकाएं हल्की होती दिख रही हैं।

करीब एक हफ्ते से कोहरा और ठंड से लोगों का हाल बेहाल था। सबसे बुरा हाल बच्चों और बुजुर्गों का था। ठंड के चलते स्कूलों की भी 28 दिसंबर तक छुट्टियां कर दी गईं। मंगलवार सुबह भी मौसम साफ नहीं था। धूप निकलने के भी आसार नहीं थे। करीब 11.30 बजे एकाएक मौसम ने पलटी मारी और चटक धूप खिल गई। लोगों ने सबसे पहले  कपड़ों को धूप में सूखने के लिए डाला।

इसके साथ ही रजाई, गद्दे और कंबल आदि गर्म बिस्तरों को भी धूप में डाला गया। दिन में अलाव ठंडे बने रहे। बाजार और सड़कों पर भी चहलपहल रही। सुबह तहसीलदार आरपी चौधरी ने शहर का भ्रमण कर सर्दी से ठिठुरने वालाें को कंबल बांटे।  

ठिठुर रहे रिक्शाचालक और कामगार
फर्रुखाबाद। ठंड में सबसे बुरा हाल रिक्शा चालकों और कामगारों का है। रात में चालक ठिठुरते हुए रिक्शा चलाने को मजबूर हैं। इनका कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से इतना अलाव नहीं जलवाया जाता कि पांच-छह घंटे लगातर उसके पास बैठ सकें।

लकड़ियां भी गीली डलवाई गई हैं। रेलवे स्टेशन पर बैठे रिक्शा चालक रामदास निवासी बड़ागांव थाना हरपालपुर जिला हरदोई का कहना है कि रेलवे तिराहे पर बमुश्किल दो-तीन किलो लकड़ियां डलवाकर बीती रात अलाव जलवाया गया था। लकड़ियां भी गीली थीं।

बताया कि उसे कंबल भी नहीं मिला। घर से फटा-पुराना कंबल और शाल ओढ़कर आए थे। इसी के सहारे ठंड में रात गुजारनी पड़ती है। हम लोगों के लिए कोई ऐसी छत भी नहीं है, जहां पर ठंड में रात गुजार सकें। कभी रेलवे स्टेेशन परिसर के बाहर तो कभी आरक्षण केंद्र के पास बैठकर रात गुजारते हैं।

पांडेश्वरनाथ मंदिर के पास वृद्घ भिखारी महिला रामदुलारी कहती है कि बीते दिन एक अफसर आए थे, बेई हमै कंबल दई गै। जाई को ओढ़कर ठंड में रात गुजरती हैं। अलाव तौ जलतई नाई है।

एडीएम ने तलब की अलावाें की रिपोर्ट
अलाव न जलने की सूचनाआें पर एडीएम मनोज सिंघल ने निकायोें से अलाव जलने के स्थानाें की रिपोर्ट तलब कर ली है। निकायाें को अलाव जलने की बावत रोज सूचनाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। निकायों के मुताबिक मोहम्मदाबाद में 9, शमसाबाद में 10, कमालगंज में 12, फर्रुखाबाद में 20 व कायमगंज में 30 स्थानाें पर अलाव जल रहे हैं।

ठंड से ट्रक चालक की मौत
शमसाबाद। गेहूं की बोरी लेकर पैदल घर जा रहे ट्रक चालक का शव संदिग्ध हालात में मोहल्ला इमली दरवाजा में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन ठंड से मौत होने की बात कह रहे हैं। मोहल्ला बढ़ैयन टोला निवासी सालिगराम ट्रक चालक था। सोमवार की रात वह ट्रक लेकर शमसाबाद आया था।

उसने ट्रक तंबाकू गोदाम में खड़ा कर दिया । गेहूं की बोरी लेकर वह पैदल घर की ओर रवाना हो गया। सुबह उसका शव मोहल्ला इमली दरवाजा में सड़क किनारे पड़ा देखा गया। जानकारी होने पर पुलिस के साथ मृतक के भाई हृदयराम भी आ गए। हृदयराम ने बताया कि ठंड से भाई की मौत हुई है।

उन्होंने पुलिस से पंचनामा भरे बगैर शव सौंपने की बात कही। इस पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र लिखवाकर शव सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि परिजन ठंड से सालिगराम की मौत होना बता रहे थे और कोई कार्रवाई भी नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed