फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   suicide

युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
suicide
रोती बिलखती पंकज की मां व अन्य परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी युवक का शव गुरुवार को गांव के पास एक ट्यूबवेल के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी पंकज कुमार (32) पुत्र रमेश चंद्र गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर से मजदूरी करने जाने के बात कहकर निकला था। 11 बजे उसका शव गांव से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गांव के मैनेजर के ट्यूबवेल की कोठरी के पास खड़े जामुन के पेड़ पर लटका मिला। घटनास्थल से आधा किमी दूर पसई नगला के लोगों ने शव लटका देख गांव में सूचना दी। इस पर गांव वालों के साथ ही पंकज की मां रहीशा देवी, बहन गीता आदि घटनास्थल पर पहुंचे। पंकज के शरीर पर अंडरवियर व बनियान ही थी।
विज्ञापन

पैंट व शर्ट से ही गले में फंदा लगा था। मां व बहन का रो-रोकर बेहाल हो गईं। सूचना पर पहुंचे दरोगा शिशुपाल सिंह ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पंकज की पत्नी रक्षाबंधन से पहले मायके कन्नौज जिले के ठठिया थानांतर्गत गांव रघुनाथपुर गई थी। तीनों पुत्र अनमोल(12), गगन(9), सुंदरम(6) गांव में दादी के पास थे। शादी 15 साल पहले हुई थी। पंकज के पिता की 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पंकज के परिवारी गुरुचरन आजाद ने बताया कि ट्यूबवेल खेतों के बीच है। कुछ राहगीरों ने साढ़े 10 बजे पंकज को ट्यूबवेल की ओर जाते देखा था।

पंकज का फाइल फोटो। संवाद

पंकज का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed