फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugar mill distillery plant closed due to technical fault

तकनीकी खराबी से चीनी मिल की डिस्टरली प्लांट बंद

Wed, 30 Dec 2020 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill distillery plant closed due to technical fault
चीनी मिल की डिस्टिलरी का एथेनॉल प्लांट। - फोटो : FARRUKHABAD
तकनीकी खराबी से चीनी मिल की डिस्टिलरी प्लांट बंद
विज्ञापन

कायमगंज। चीनी मिल के डिस्टिलरी प्लांट में मंगलवार रात तकनीकी खराबी आने से प्लांट बंद हो गया। इसको चलाने के लिए मैकेनिक उसकी मरम्मत में जुट गए हैं। डिस्टिलरी इंचार्ज का कहना है मरम्मत के बाद जल्द ही प्लांट चालू हो जाएगा।
चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए डिस्टिलरी की स्थापना की गई थी। यहां मिल के शीरे से एल्कोहल बनाया जाता था। इसमें कुछ और लाभ बढ़ाने के लिए एथेनॉल प्लांट लगाया गया। एथेनॉल से बचे रासायनिक पदार्थ से गंगा का पानी प्रदूषित हो रहा था। इससे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके संचालन पर रोक लगा दी थी। इस रासायनिक पदार्थ की खपत के लिए इस साल जीरो लिक्विड प्लांट लगाया गया जो इस साल तैयार हो गया।
विज्ञापन

31 नवंबर को एथेनॉल प्लांट का शुभारंभ हुआ। मंगलवार रात करीब 10 बजे एथनाल प्लांट की ट्यूब लीक हो गई। इससे प्लांट बंद हो गया। इसकी मरम्मत के लिए तकनीकी लोगों को लगा दिया गया है। डिस्टिलरी इंचार्ज आरके मिश्रा ने बताया कि प्लांट की ट्यूब लीक हो गई थी। उसमें काम चल रहा है। इसके अलावा और छोटे मोटे काम हैं उनकी मरम्मत की जा रही है। देर रात तक प्लांट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed