{"_id":"67476b767057c3eae70ebe64","slug":"sugar-mill-boiler-pressure-did-not-rise-due-to-moist-fuel-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-118032-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नम ईंधन की वजह से नहीं उठा चीनी मिल बॉयलर का प्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नम ईंधन की वजह से नहीं उठा चीनी मिल बॉयलर का प्रेशर
विज्ञापन
कायमगंज। पहले चीनी मिल में पर्याप्त गन्ना न पहुंचने, अब नम ईंधन होने की वजह से पेराई सत्र शुरू होने के चौथे दिन भी मशीनें नहीं चल पाईं। मिल के पास सूखा ईंधन न होने से बुधवार को बॉयलर का प्रेशर नहीं उठ सका। इसके बाद रूपापुर चीनी मिल से सूखा ईंधन मंगाया गया है।
चीनी मिल में 23 नवंबर को नए सत्र का शुभारंभ हुआ। मिल प्रशासन ने पहले दिन 36 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंड जारी कर दिया था। 24 घंटे पेराई के लिए 12500 क्विंटल गन्ने की जरूरत है। किंतु शुरुआत में पर्याप्त गन्ना न होने से पेराई कार्य शुरू नहीं हुआ।
बुधवार दोपहर तक 700 क्विंटल गन्ने की आवक हुई है। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व बैलगाड़ी यार्ड में खड़ी हैं। बॉयलर में झोंकने के लिए सूखा ईंधन भी नहीं है। रूपापुर चीनी मिल से एक ट्रक बैगास मंगाया गया है।बुधवार को पूरे दिन जीएम पूरे अमले के साथ बॉयलर का प्रेशर उठाने में जुटा रहा।
विज्ञापन
सीसीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि किसान धीरे-धीरे गन्ना ला रहे हैं। पेराई करने के लिए गन्ना पर्याप्त आ चुका है। प्रेशर उठने पर पेराई शुरू कर दी जाएगी।
जीएम कुलदीप कुमार सिंह ने कहा कि गन्ने का स्टाक है। ईंधन का इंतजाम कर लिया गया है। पेराई जल्द शुरू कर दी जाएगी।