{"_id":"679137f1773189603700d971","slug":"sugar-manjha-businessman-arrested-49-cones-and-1100-sticks-recovered-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105183-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चीनी मांझा कारोबारी महिला गिरफ्तार, 49 कोन व 1100 लच्छे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चीनी मांझा कारोबारी महिला गिरफ्तार, 49 कोन व 1100 लच्छे बरामद
Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जानलेवा साबित हो रहे चीन के मांझा का कारोबार करने वाली एक महिला के घर छापा मारकर 49 कोन और 1100 लच्छे बरामद कर लिए। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पतंग उड़ाने में प्रयोग हो रहे चीनी मांझे से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर पुलिस तलाश में जुटी है। बुधवार दोपहर में एक सूचना के बाद इंस्पेक्टर राजीव पांडेय, तिकोना चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह, पल्ला प्रभारी विजय कुमार ने पुलिस बल के साथ खटकपुरा सिद्दीकी निवासी चांद मियां के घर में दबिश दी। पुलिस को मकान के अंदर भारी मात्रा में चीन का मांझा बरामद हुआ। घर में चांद मियां की पत्नी जमीला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस को घर से 49 कोन अवैध चीन मांझा, 110 पैकेट यानी 1100 लच्छे चीन का मांझा बरामद हुआ।
बता दें कि चीनी मांझे से शाहजहांपुर में एक सिपाही की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी कारोबारी लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राजीव पांडेय ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
पतंग की डोरी पकड़ने पर किशोर की उंगलियां कटीं
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी रामवीर का पुत्र देव (16) बुधवार दोपहर में छत पर था। उसी समय एक पतंग कटकर गिर रही थी। उसे दिखाई दी, तो देव ने डोरी को पकड़ लिया। जैसे ही उसने डोरी खींचनी चाही, तो दोनों हाथों की उंगलियां आधी से ज्यादा कट गईं। लहूलुहान हालत में परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। (संवाद)