{"_id":"5fe22d118ebc3e435714123d","slug":"suction-machine-stuck-in-mainhole-four-hours-of-traffic-stopped-farrukhabad-news-knp601531543","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनहोल में फंसी सक्शन मशीन, यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनहोल में फंसी सक्शन मशीन, यातायात बंद
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गुदड़ी में खुले मेनहोल में फंसी सक्शन मशीन।
- फोटो : FARRUKHABAD
मेनहोल में फंसी सक्शन मशीन, चार घंटे यातायात बंद
फर्रुखाबाद। नाला साफ करने में लगी सक्शन मशीन खुले मेनहोल में फंस गई। इससे करीब चार घंटे रोड पर यातायात बंद रहा। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अलीगढ़ की कंपनी शहर के नाला मछरट्टा से गुदड़ी होते हुए पक्का पुल तक के भूमिगत नाले की सफाई कर रही है।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ी सक्शन मशीन नाले का मलबा भरकर पक्के पुल की ओर चली, तो रास्ते में खुले मेनहोल में पिछला पहिया चला गया। उस पर हाल ही में डाली गई स्लैब भी टूट गई। इससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया।
बाइक सवार तो गलियों से होकर निकले, मगर चौपहिया वाहनों को चौक होकर गुजारा गया। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी आसपास के दुकानदारों को हुई। करीब चार घंटे बाद मशीन को बाहर निकाला जा सका। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।