फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   subodh yadav

सुबोध के वाहनों की पांच जगह ली गई तलाशी

Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
subodh yadav
फर्रुखाबाद। सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुबोध के तीन वाहनों को पुलिस ने पांच जगह रोक कर सघन तलाशी ली। जीजीआईसी बैरियर से सुबोध सहित सहित उनके पक्ष के 11 सदस्यों को ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट गेट तक भेजा गया।
विज्ञापन

डॉ. सुबोध यादव, पत्नी रश्मि यादव व दस सदस्यों को तीन वाहनों पर बैठाकर मेडिकल कॉलेज बघार से निकले। बघार पर ही पुलिस ने तीनों वाहनों की तलाशी ली। यहां सुबोध की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। उनके काफिले के पीछे आ रहे वाहनों को बैरियर से ही वापस कर दिया गया। फिर सेंट्रल जेल चौराहे पर भी रोककर तलाशी ली गई। इसके बाद जिला जेल चौराहे पर फिर से वाहनों को रोक लिया गया। यहां तलाशी लेने पर सुबोध पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट डालने में देरी हो रही है। इस तरह रोक-रोककर उन्हें परेशान किया जा रहा है। यहां से निकलकर सुबोध का आफीसर्स कालोनी तिराहे पर पहुंचे। यहां सीओ राजवीर सिंह ने वाहनों को रोक पैदल जाने की बात कही। सुबोध ने कहा कि अभी तीनों वाहन आगे जाएंगे। अगले बैरियर पर वह वाहनों को खड़ा कर देंगे। यहां भी तलाशी ली गई। इसके बाद वाहनों को जीजीआईसी बैरियर पर रोक लिया गया। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने कहा कि इससे आगे वाहनों के जाने पर पूरी तरह रोक है। इस पर सुबोध व उनके साथ आए जिला पंचायत सदस्यों को ई-रिक्शा पर बैठाकर कलक्ट्रेट गेट तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपिल नगर पंचायत के चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव शनिवार को ई-रिक्शा पर बैठकर जिला जेल चौराहे से होते हुए जीजीआईसी बैरियर पर पहुंचे। उनको पुलिस ने रोक लिया। उदयपाल ने बताया कि उनकी पत्नी वोट डालने के लिए आई हैं। वह दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसलिए ई-रिक्शा पर बैठकर हाल चाल लेने के लिए आए हैं। पुलिस ने कहा कि यहां से केवल मतदान करने वाले सदस्य ही प्रवेश कर सकेंगे। इस पर उदयपाल का ई-रिक्शा पुलिस ने वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed