फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students will learn a martial art

छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट

Wed, 02 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students will learn a martial art
इंटर कालेजों की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
इसका प्रशिक्षण देने के लिए महिला आयोग लखनऊ से टीम आएगी। इसकी तैयारी करने के निर्देश राज्य महिला आयोग सदस्य ने एसडीएम सदर सुनील वर्मा को दिए हैं। इन्होंने निरीक्षण भवन में महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी 14 में से 12 शिकायतें सुनीं। इसमें कुछ शिकायतें कोर्ट में मुकदमा होने के

कारण खारिज कर दी गईं तो कुछ की जांच करने का आदेश अफसरों को दिया गया है।  राज्य महिला आयोग सदस्य अर्चना राठौर ने बताया कि इस बार प्रापर्टी संबंधी शिकायतें पिछले बार की अपेक्षा कम आईं। बताया कि महिला आयोग की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह एक साप्ताहिक प्रशिक्षण

होगा। इसके लिए लखनऊ से टीम आएगी। इसके लिए एसडीएम को जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता कर तैयारी करने का आदेश दिया है। इससे पहले पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में बुधवार को सुश्री राठौर ने महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतें सुनीं। इन्होंने इनके निस्तारण का आदेश एसडीएम सुनील वर्मा व सीओ योगेश कुमार  को दिया है। महिला आयोग सदस्य ने

बताया कि 14 शिकायतें लगाई गईं थीं। इनमें से दो के आवेदक नहीं आए। 12 शिकायतों में से कुछ के मामले कोर्ट में होने से इनको निरस्त कर दिया गया है। सात मामलों में जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिया गया है। मोहम्मदाबाद के मौधा गांव की आशा बहू ऊषा देवी ने एएनएम शशिकला पांडेय के खिलाफ धमकाने की शिकायत की है। इस मामले में

राज्य महिला आयोग सदस्य ने सीएमओ को मोबाइल फोन से मामले की जानकारी देकर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।  सुनवाई के दौरान एसडीएम सदर सुनील वर्मा, अतिरिक्त एसडीएम दिनेश मिश्रा, सीओ सिटी योगेश कुमार, प्रभारी बीडीओ छोटेलाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 
सपा नेताओं से मिलने से किया इनकार
निरीक्षण भवन में शिकायतें सुनते समय सपा नेता सुश्री राठौर से मिलने आए। सपा नेता ने वार्ता के लिए कुछ समय मांगा। आयोग सदस्य ने कहा कि अभी महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतें सुनी जा रही हैं। इसके बीच में किसी से वार्ता नहीं होगी। दो बजे बाद अगर समय बचता है तो उनकी बात  सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed