{"_id":"66c4f7a2c55e57c6cd06e864","slug":"students-wandering-for-certificate-due-to-lack-of-doctor-in-lohia-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103691-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया में डॉक्टर न मिलने से प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया में डॉक्टर न मिलने से प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे छात्र
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए जरूरी फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए छात्र भटक रहे हैं। पांच दिन बाद भी प्रक्रिया पूरी न होने से परेशान होकर छात्र-छात्राएं सीएमएस दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने अपना दुखड़़ा सुनाया।
पॉलिटेक्निक काॅलेजों में अलग-अलग ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए छात्र-छात्राओं से फिटनेस प्रमाणपत्र लिए जा रहे हैं। कई दिनों से फिटनेस की खातिर छात्र-छात्राएं लोहिया अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की रिपोर्ट लगवाने के लिए भटक रहे हैं। इसके बावजूद उनका काम नहीं हो रहा है। पखना के स्वर्ण प्रताप सिंह का मेरठ पॉलिटेक्निक, पखना के रोहित, सेंट्रल जेल के अभि राजपूत, अर्जुन नगला के सुमित कुमार का भोलेपुर पॉलिटेक्निक में प्रवेश होना है।
कई अन्य छात्र-छात्राएं मंगलवार को फिटनेस बनवाने के लिए अस्पताल में भटकते रहे। इन छात्रों ने बताया कि वह पांच दिन से चक्कर काट रहे हैं। अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कभी डॉक्टर नहीं मिलते, तो कही जांचें नहीं हो पा रही हैं। स्वर्ण प्रताप ने बताया कि प्रवेश लेने के लिए तीन दिन का समय बचा है। पूरी रिपोर्ट न लग पाने की वजह से वह सीएमएस से मिलने उनके कार्यालय आए हैं।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि छात्रों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जिन डॉक्टरों की रिपोर्ट लगनी है, उन्हें अधिकतर समय बैठने के लिए कहा है। रविवार और त्योहार की वजह से कुछ दिक्कत आई थी।