{"_id":"8d01478def8aedde5a8ac3a7f5527dd3","slug":"students-including-five-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्र समेत पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्र समेत पांच जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बाइक से घर जाते समय टेंपो की चपेट में आने से छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था। एक अन्य मामले में टेंपो की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण जख्मी हो गया।
विज्ञापन
थाना राजेपुर के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी कौशल सोमवंशी फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर बागिया में किराए पर रह कर इंटर की पढ़ाई कर रहा है। कौशल अपने दोस्त सत्यम के साथ रविवार की दोपहर सैनिक कालोनी से कोचिंग पढ़ने के बाद बाइक की सर्विस कराने के लिए शहर गया था।
विज्ञापन
एजेंसी बंद मिलने पर वह कमरे पर लौट रहा था। भोलेपुर में बेवर रोड पर सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर कौशल और सत्यम घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर कौशल के अन्य साथी मौके पर आ गए। इन्होंने घायलों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद सूचना मिलने पर परिवार के लोग आ गए। इन्होंने छात्रों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कौशल हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में थाना जहानगंज के गांव जैतपुर निवासी शीशपाल शाक्य साइकिल से आईटीआई चौराहा से दवा लेकर लौट रहे थे। बघार नाला ढिलावल मोड़ के पास सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर साइकिल सवार शीशपाल घायल हो गया। हादसा देखकर टेंपो चालक वाहन छोड़ कर भाग गया।
हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने शीशपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं थाना मऊदरवाजा के गांव ढिलावल निवासी राजा और उसका भाई सुब्रत बाइक से जा रहे थे। हादसे में यह घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन इन्हें अस्पताल ले गए। उधर, शहर के मोहल्ला सलावत खां निवासी विकास कुमार बाइक के फिसलने से घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोग विकास को प्राइवेट अस्पताल ले गए। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।