फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student who went to graze cattle died due to drowning in Ganga

Farrukhabad News: मवेशी चराने गए छात्र की गंगा में डूबने से मौत

Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Student who went to graze cattle died due to drowning in Ganga
शमसाबाद। मवेशी चराने गए छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई। एक घंटे की तलाश के बाद गोताखारों ने छात्र का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर करूण क्रंदन कर रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौराहार निवासी सुदीप सिंह का 16 वर्षीय पुत्र मोहित सिंह गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। वह रविवार को 12 बजे ढाईघाट की ओर मवेशी चराने के लिए गया था। लगभग तीन बजे उसकी एक भैंस गंगा के अंदर चली गई। भैंस को निकालने गया मोहित भी गंगा नहाने लगा। उसी दौरान गहरे पानी में जाने से मोहित गंगा में डूब गया। साथी निखिल ने मोहित को गंगा में डूबते देखकर परिजनों को सूचना दी। बाबा नेत्रपाल, दादी सोनकली, मां रश्मी, पिता सुदीव व भाई आयुष, बहन जानू मौके पर पहुंचे और रोने पीटने लगे। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, एसओ मनोज भाटी ने गोताखोर काले खां व वारिस को बुलवाया। गोताखोरों ने एक घंटे तलाश के बाद छात्र के शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed