फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student's body found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला छात्र का शव

Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging on a noose
सुमित उर्फ सोनू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। मजदूर के बेटे का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बेहाल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गिररामपुर निवासी राजपाल कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा सुमित उर्फ सोनू पाल प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। शुक्रवार की सुबह सुमित आलू के खेत देेखने के लिए घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। गांव के लोग जब खेत के पास से गुजरे तो सुमित का शव आम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका देखा। लोगों ने इसकी सूचना राजपाल को दी।
विज्ञापन

राजपाल, पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र अखिलेश, मोनू, रामू के साथ मौके पर पहुंचे। पुत्र का शव फंदे पर लटका देखकर परिजन बेहाल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र कर वीडियोग्राफी कराई और फोटोग्राफ लिए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके और न ही किसी पर आरोप लगाया।

गांव गिररामपुर में गमगीन बैठे सुमित उर्फ सोनू के परिजन। संवाद

गांव गिररामपुर में गमगीन बैठे सुमित उर्फ सोनू के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed