फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   student ne fanshi laga jaan di..

घर से लापता छात्र फांसी के फंदे पर लटका मिला

Sat, 05 Sep 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
student ne fanshi laga jaan di..
जहानगंज। गुरुवार दोपहर फोन आने के बाद लापता हुए छात्र का शव शुक्रवार सुबह खेत में चांदनी के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर छात्र की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नामजद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार निवासी सत्येंद्र का 20 वर्षीय पुत्र संजय सागर सिंह डिग्री कालेज बहोरिकपुर में बीए दूसरे वर्ष का छात्र था। गुरुवार दोपहर किसी का फोन आने के बाद वह घर से निकल गया। वह देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह परिजनों को उसका शव गांव के शिवपाल के खेत में लगे चांदनी के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। संजय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई सूरज, शिवम व मां सोनतारा का रो-रो कर हाल बेहाल था। पिता सत्येंद्र सिंह जयपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें भी घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर संजय को फोन कर बुलाने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाकर हंगामा भी किया। एसओ दिनेश गौतम ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। इस पर परिजन मान गए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने नामजद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने बताया कि संजय की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई है। उसके हाथ में एक खरोंच का निशान मिला है। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed