फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student killed in the accident, put the jam

हादसे में छात्र की मौत, लगाया जाम

Thu, 28 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Student killed in the accident, put the jam

शमसाबाद। एक बाइक से जा रहे पिता समेत चार लोगों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कक्षा सात के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई और पिता घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सीओ के आश्वासन पर आधा घंटा बाद जाम खोला गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कुइंयाधीर निवासी वीरेंद्र कुमार की फैजबाग में फर्नीचर की दुकान है। बुधवार की शाम वीरेंद्र अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इनके साथ बेटा रानू (12), अजय (7), प्रांशु (5) भी थे। यह सभी एक बाइक पर थे। बाइक चलाते समय वीरेंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। दलेलगंज के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से रानू की मौत हो गई, जबकि पिता समेत अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे ट्रक को पकड़ कर चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। एसओ कुलदीप दीक्षित और सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार ने मुआवजा का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रानू पूर्व माध्यमिक विद्यालय फैजबाग में कक्षा सात में पढ़ता था। बेटे की मौत को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed