{"_id":"5db43ae48ebc3e01486053e6","slug":"student-injured-in-accident-family-jammed-farrukhabad-news-knp522087769","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
साक्षी का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
तीन दिन पूर्व मेरठ कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक की टक्कर से घायल हुई छात्रा की शुक्रवार को सैफई स्थित मिनी पीजीआई में मौत हो गई। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और वहां सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगर के मोहल्ला झील निवासी श्याम बाबू बाथम की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी कक्षा 4 की छात्रा थी। उसके पिता रेलवे रोड स्थित मेरठ कोल्ड स्टोरेज के पास चाट पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। बुधवार को साक्षी अपने पिता के पास जा रही थी। तभी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे सीएचसी से लोहिया ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सैफई स्थित मिनी पीजीआई ले गए। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
परिजन देर रात कोतवाली पहुंचे और मुआवजे के लिए कोतवाली के बाहर शव रख सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पिता श्यामबाबू की तहरीर पर बाइक चालक इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लोगों को समझाकर करीब 25 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। छात्रा की मां शशि व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
उनके एक छोटी पुत्री रुचि है। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। उन्होंने पुलिस से मुआवजे की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. वीपी राय ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।