{"_id":"6b4b0b332ee411457eda93e3185d7f2d","slug":"student-drowned-in-the-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तर्पण करने आए छात्र की गंगा में डूबने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तर्पण करने आए छात्र की गंगा में डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरखों को तर्पण करने आया छात्रा पांचालघाट पर नहाते समय डूब गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद गोतोखोरों ने उसका शव निकाला।
विज्ञापन
जिला मैनपुरी थाना करहल के गांव नगला दुहा निवासी गौरव (20) पुत्र बालकराम यादव सोमवार को परिवार के लोगों के साथ कार से सुबह 7.30 बजे पांचाल घाट पहुंचा। यहां तर्पण करने से पहले सभी लोग स्नान करने लगे। इस बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
गौरव को डूबता देखकर तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। सूचना पर सीओ सिटी योगेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन