{"_id":"64e11d440867e219f70d2978","slug":"student-died-due-to-drowning-in-pond-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1976-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तालाब में डूबने से छात्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तालाब में डूबने से छात्र की जान गई
Sun, 20 Aug 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मामा के घर में रह रहे किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह जानवर चराने गया था। वहां पैर फिसलने से तालाब के अंदर गिर गया। उसकी मां की आठ माह पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मामा ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
जनपद फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजू का 15 वर्ष का पुत्र ऋषभ बचपन से ही मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मौधा निवासी मामा संतोष के यहां रह रहा था। वह कक्षा सात में पढ़ता था। शनिवार को ऋषभ ममेरे भाई अंशू के साथ जानवर चराने तालाब के पास गया था।
दोपहर दो बजे के करीब ऋषभ का पैर फिसल गया। वह तालाब के अंदर गिर गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। ऋषभ को डूबता देखकर अंशू भागकर गांव के अजीत को बुलाने गया। अजीत सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक ऋषभ पानी में डूब चुका था। गांव के लोगों ने एक घंटे की मशक्कत कर ऋषभ के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मामा संतोष ने पुलिस को भांजे के डूबने की सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से जानकारी की। संतोष ने बताया कि आठ माह पहले बहन की कैंसर से मौत हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।