फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student commits suicide by hanging, suicide note found

कक्षा आठ के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइट नोट मिला

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by hanging, suicide note found
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गांव मोहनपुर दीनारपुर में कक्षा आठ के छात्र ने घर में चादर से फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। कमरे में दो सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें साथ में पढ़ने वाली गांव की एक छात्रा को अपनी आत्महत्या का कारण बताया। साथ ही छात्रा को न छोड़ने की गुहार बड़े भाई से लगाई है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र का भाई डीएम कार्यालय में बाबू है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर दिनारपुर निवासी आशीष कुमार जिलाधिकारी कार्यालय फर्रुखाबाद में बाबू के पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह वह मां राधा देवी के साथ मैनपुरी में स्थित बुआ के घर गये थे। उसके छोटे भाई प्रांजुल व शिवा घर से बाहर खेल रहे थे। घर पर भाई देव (15) अकेला था। दोपहर में देव ने कमरे में कुर्सियों पर चढ़कर कुंडे में चादर से फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। करीब तीन बजे शिवा व प्रांजुल घर पहुंचे तो भाई देव को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सर्वेश उर्फ रिंकू ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह, दरोगा विमल कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। छात्र की जेब व कमरे की खिड़की में दो सुसाइड नोट मिले। सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि छात्र के पास से सुसाइड नोट मिले है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई उसको मत छोड़ना
बड़े भाई आशीष ने बताया कि देव कस्बे के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। पिता राकेश कुमार एसडीएम के कार चालक थे। उनकी 2019 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुसाइड नोट में लिखा था, भाई मेरी मौत का कारण साथ में पढ़ने वाली गांव की लड़की है। उसमें लिखा है कि भाई उसको छोड़ना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed