फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student bikes collide, two die

छात्रों की बाइकें टकराईं, दो की मौत

Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Student bikes collide, two die
मार्ग दुर्घटना में घायल को ले जाते राहगीर। - फोटो : amarujala
बोर्ड परीक्षा के बाद घर लौटते समय नेकपुर खुर्द के पास बाइकों की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने से सिर में गहरी चोट दोनों की मौत का सबब बनी।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए गांव वालों ने जाम लगाकर स्कूली बस और दो बाइकों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो भीड़ ने पथराव कर दिया। लाठियां लगने से दो छात्राएं जख्मी हो गईं।
विज्ञापन



मृतकों में शामिल सुनील राना (17) पुत्र अलवर शहर कोतवाली के ठंडी सड़क का रहने वाला था। शनिवार को वह हाईस्कूल की परीक्षा देकर दोस्त की बाइक से लौट रहा था। 12 बजे के करीब नेकपुर खुर्द के पास पीछे से दूसरे छात्रों ने ओवरटेक का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी चक्कर में उनकी बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में सनील राना, बाग कूंचा निवासी हर्षू (17) पुत्र जितेंद्र दीक्षित उर्फ गुड्डू, बजरिया हरलाल निवासी सत्यम (15) पुत्र दिलीप कुमार, तलैया साहबजादगान निवासी अनस (17) पुत्र इस्लामुद्दीन घायल हो गए।

इनकी बाइकों की टक्कर लगने से पैदल लौट रहे छात्र अभिनंदन (5), शिवमंगल (7) पुत्र छत्रपाल, कल्पना (10) पुत्री अजयपाल निवासी नेकपुर खुर्द थाना मऊदरवाजा रोड के किनारे खड़ी अमनतारा स्कूल की बस में जा टकराए और ये तीनों भी घायल हो गए।


लोहिया अस्पताल में डॉ. अजय कुमार ने सुनील राना और अभिनंदन को मृत घोषित कर दिया। अभिनंदन की मौत से गुस्साए गांववालों ने नेकपुर खुर्द के पास फर्रुखाबाद-कायमगंज रोड पर जाम लगा दिया।

पुलिस के सामने ही स्कूली बस और रोड पर पड़ी दो बाइकों को पथराव कर दिया। एएसपी अशोक कुमार ने समझाने की कोशिश की। न मानने पर पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा। इस पर पुलिस पर पथराव कर दिया गया


। इसी बीच भाजपा नेता सुंधाशु दत्त द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन देकर जैसे तैसे मामले को शांत किया। अभिनंदन  के पिता छत्रपाल शाक्य ने अमनतारा स्कूल के प्रबंधक डॉ. वीना कटियार और उनके पति डॉ. जितेंद्र कटियार के साथ ही बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि कई बार स्कूल प्रबंधक से बस को रोड किनारे न खड़ा करने की बात कही गई थी, लेकिन बस को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed