{"_id":"e9fd72373e0062687cadb993cb88e97f","slug":"strike-over-returned-to-work-lawyer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे वकील
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के कारण एक सप्ताह से चल रही हड़ताल
विज्ञापन
विरोध के बाद समाप्त हो गई है। वकील काम पर लौट आए हैं। गुरुवार से वकील
अदालतों में कार्य करेंगे। हालांकि बार चुनाव की सरगर्मी बरकरार है।
पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण कई वकील शीघ्र चुनाव कराने
की मांग उठा रहे हैं।
हड़ताल के तीसरे दिन वकीलों ने हड़ताल का विरोध करना श्ुारू कर दिया। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने अन्य वकीलों के साथ हड़ताल के विरोध में नारेबाजी की। इस हड़ताल को अवैध कहा गया । पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग उठाई गई। कचहरी में वकीलों के दो फाट होने पर आपसी तालमेल बैठाने की कवायद शुरू हुई।
दोनों पक्षों के वकीलों ने आपसी वार्ता कर तालमेल बैठाया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और वकील के खिलाफ लिखाई गई फर्जी रिपोर्ट में फाइनल आख्या लगाए जाने की मांग की थी। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में आम सभा की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्ष के वकील शामिल हुए और हड़ताल समाप्त करने निर्णय लिया गया।
जिला बार एसोसिएशन के महा सचिव संजीव पारिया ने बताया कि वकील के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट समाप्त हो गई है। इस कारण हड़ताल समाप्त कर दी गई है। वकील गुरुवार से अदालतों में न्यायिक कार्य करेंगे। हड़ताल समाप्त होने बाद चुनावी सरगर्मी जस की तस है। कई वकीलों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग उठाई है।